यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 से 30 नवम्बर 15 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसीक्रम में 3 नवम्बर से 17 नवम्बर तक ग्रामसभा एवं स्थानीय निकायों तथा आवासीय कल्याण समितियों की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों तथा उनके सुसंगत नामों के पढे़ जाने व सत्यापन का कार्य किया जाएगा। 8 से 22 नवम्बर 15 तक राजनैतिक दलों के बूथ लेबल एजेंटो से आपत्तिया प्राप्त की जाएंगी।
21 दिसम्बर को प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 5 जनवरी को डाटा बेस में फोटोग्राफ की मर्जिंग,कंट्रोल टेबल का अपडेशन करते हुए पूरक सूचियों का मुद्रण कर 11 जनवरी 16 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें